कानपुर: पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन
कानपुर लोकसभा से कांग्रेस के सांसद और 15वीं लोकसभा में कैबिनेट मंत्री रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन शुक्रवार रात 8:00 बजे हो गया। गंभीर अवस्था में उन्हें कार्डियोलॉजी संस्थान ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उनके निधन की पुष्टि की। 81 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछला लोकसभा चुनाव उन्होंने वर्ष 2019 में लड़ा था जिसमें वह हार गए थे।