कानपुर: जाजमऊ पहुंचते ही अखिलेश यादव के काफिले के आगे कूदे समर्थक और कार्यकर्ता
शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कानपुर देहात जाते समय जाजमऊ चेकपोस्ट पर उत्साह और अफरातफरी दोनों ही दृश्य दिखाई दिए।पार्टी कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में स्थल पर जमा होने लगे।भीड़ लगातार बढ़ती रही और हर कोई अपने नेता की एक झलक पाने के लिए उतावला दिखा।जैसे ही काफिला जाजमऊ पंहुचा कार्यकर्ता उनके काफिले के आगे कूद गए और उन्हें रोका।