हाथरस: तेज आंधी और बारिश में मथुरा रोड पर यूनिपोल टूटा, पेड़ गिरने से दो एंबुलेंस हुईं क्षतिग्रस्त
जनपद हाथरस शहर में अचानक तेज हवाओं और आंधी के साथ हुई बारिश में मथुरा रोड गांव हतीसा के पास यूनिपोल टूटकर बीच रोड पर गिर गया। तेज हवाओं और आंधी से यूनिपोल टूटने से बड़ा हादसा होने से टल गया। जिला अस्पताल के पास स्थिति पुराने SP कार्यालय के बाहर पेड़ टूटने के कारण नीचे दबकर दो एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कि इन दोनो हादसों के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।