इगलास: इगलास बेसवां सब स्टेशन के तीन फीडरों से जुड़े लगभग 25 गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित
Iglas, Aligarh | Apr 8, 2026 इगलास। बेसवां सव स्टेशन के तीन फीडरों से जुड़े लगभग 25 गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित होगी, सप्लाई को शुरु करने में एक से दो दिन का समय लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मंगलवार को दोपहर के समय आई आंधी से बेसवां बिजलीघर की लाइनों के 25 पोल गिर गए हैं तथा बिजली की लाइन पर पेड़ों के गिरने से बिजली सप्लाई ध्वस्त हो गई है।