पत्थलगांव: महनई में यात्री बस पलटी, कई यात्री हुए घायल
बगीचा से कुसमी जा रही एक यात्री बस शुक्रवार शाम करीब 4 बजे ग्राम महनई के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, समिम बस रोज की तरह बगीचा से यात्रियों को लेकर रौनी-सुलेसा मार्ग होते हुए कुसमी जा रही थी। इसी दौरान महनई गांव के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना तेज था कि बस में सवार