घोड़ाडोंगरी: ससुर-दामाद की मौत से मातम, घोड़ाडोगरी विधायक गंगा उइके ने सिलपटी पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
रविवार दोपहर लगभग 3 बजे घोड़ाडोगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके ग्राम सिलपटी स्थित उनके निवास पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। विधायक उइके ने परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने का संबल दिया।