सांगानेर: जयपुर के मानसरोवर में तेज रफ्तार ब्लैक थार गाड़ी ने स्कूटी को मारी टक्कर, टक्कर के बाद महिला को 20-25 फीट तक घसीटा
मानसरोवर इलाके में एक तेज रफ्तार ब्लैक थार गाड़ी ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मारने के बाद करीब 20-25 फीट तक घसीटा। वहीं हादसे के बाद महिला बोनट के अगले टायर के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कर वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वही एक्सीडेंट के बा लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।