शाहबाद: खेड़ा बीबी जी के किशोर अदनान ने खाटू श्याम का अपमानजनक वीडियो बनाकर किया वायरल, शिकायत दर्ज कराई गई
सोमवार की रात 9:00 बजे के बाद सोशल मीडिया पर खाटू श्याम वाले बाबा का एक अपमानजनक वीडियो बनाकर वायरल किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू समाज के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और पुलिस से शिकायत की है। अदनान पुत्र शहजाद निवासी खेड़ा बीबीजयी ने अपने फेसबुक अकाउंट से वीडियो वायरल किया था।