सहारनपुर: रेलवे रोड सभागार में वैश्य अग्र महिला समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई
रेलवे रोड स्थित सभागार में वैश्य अग्र महिला समिति की अप्रैल माह की मासिक बैठक गुरुवार शाम 5:00 बजे हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुई। इस बार कार्यक्रम की थीम 'बढ़ती गर्मी और सामाजिक सरोकार' पर आधारित रही, जिसमें मनोरंजन के साथ ज्वलंत मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संरक्षिका आरुषी और मार्गदर्शिका विदुषी द्वारा प्रस्तुत सुंदर नाटिका रही।