चरखारी में समाजवादी पार्टी का पीडीए जनपंचायत कार्यक्रम नगर के रत्ना पैलेस में शनिवार समय 3 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद और पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह मौजूद रहे। नेताओं ने भाजपा सरकार को दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक विरोधी बताते हुए सपा कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है।