बालाघाट: 72 लीटर अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी सहित 1.12 लाख का मशरूका जब्त
जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवेगांव (ग्रामीण) पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 लीटर देशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी सहित कुल लगभग 1 लाख 12 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुड्डू उर्फ मेहतराम लिल्हारे