गभाना क्षेत्र में महरावल स्थित राज फार्म पर गुरुवार को दोपहर 12 बजे केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय लोधी महासभा के पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। बीएल वर्मा दिल्ली से अलीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।