पेण्ड्रा: विश्व हिंदू परिषद द्वारा भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नवरात्रि के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया ने सोमवार सुबह 11 बजे बताया कि यह यात्रा गिरारी स्थित सिद्ध शक्तिपीठ से शुरू होकर पेंड्रा के दुर्गा मंदिर तक निकाली गई। इस दौरान लगभग 600 मीटर लंबी चुनरी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही।