हंडिया: प्रयागराज में भीषण सड़क हादसे में रोडवेज बस की टक्कर से तीन लोगों की हुई मौत
हंडिया थाना क्षेत्र में भैस्की पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार दोपहर करीब 01 बजे अनियंत्रित रोडवेज बस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार राकेश त्रिपाठी (60), शुभम दुबे (27) और प्रभावती (58) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।