टेहरोली: टोड़ीफतेहपुर में आमने-सामने टकराए दो बाइक सवार, तीन की हालत नाजुक, झांसी रेफर
टोड़ीफतेहपुर निवासी रितेश लोधी अपने साथी विशाल सूर्यवंशी के साथ बाइक से लठवारा स्थित शिव मंदिर जा रहे थे। तभी गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे वे मोहल्ला फतेहपुर के आगे नगर पंचायत के बोर्ड के पास पहुंचे तभी लठवारा की ओर से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। दूसरी बाइक अंकित अहिरवार निवासी मोहल्ला फतेहपुर सवार था तीनों को उपचार हेतु झांसी भेजा है