अमरोहा: गांव डिडौली में सड़कों पर व नाले में फैली गंदगी, ग्रामीणों ने की सफाई करवाने की मांग #jansamasya
Amroha, Amroha | Apr 20, 2025 उत्तर प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभियान चलाकर गांव गांव वह शहर शहर सफाई कर रही है। एक तरफ सरकार साफ सफाई पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। वही अमरोहा जनपद की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव डिडौली में साफ सफाई न होने से ग्रामीण परेशान हैं। आज रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे गांव वालों ने बताया कि गांव में नल बंद पड़े हैं और सड़कों पर गंदगी पसरी है।