गोला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 7 जनवरी को बड़हलगंज आएंगे, उनके स्वागत की तैयारी, चौराहे होर्डिंग-बैनर से पटे
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी 7 जनवरी, बुधवार को बड़हलगंज पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर उपनगर के चौक-चौराहे स्वागत होर्डिंग और बैनरों से पट गए हैं। चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में उनके स्वागत की भव्य तैयारी की जा रही है।