कटनी ग्रामीण: रीठी थाना परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन, पुलिसकर्मियों ने लिया सुरक्षा और कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प
विजयादशमी के पावन पर्व पर कटनी जिले के रीठी थाना परिसर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और विधि-विधान के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक तरीके से शस्त्रों का पूजन किया।