सिवनी मालवा: सिवनी मालवा में बारिश से गर्मी से राहत, मूंग की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ी
सिवनी मालवा तहसील क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे तेज हवा और आंधी के साथ हल्की बारिश शुरू हुई, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। हालांकि, इस बेमौसम बारिश ने मूंग की फसल काट रहे किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस बारिश से आमजन को राहत तो मिली है, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में मूंग की फसल पककर तैयार हो चुकी है और कई स्थानों