चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी गांव में किशोर हत्याकांड को लेकर उस समय माहौल गर्म हो गया, जब पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे सोमवार दोपहर मृतक किशोर के परिजनों को नौकरी सहित जमीन,मुआयजा की मांग पर भीम आर्मी के पदाधिकारियों और सीओ सदर देवेंद्र कुमार के बीच तीखी बहस हो गई। बहस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।