हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार को मेदिनीनगर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर प्रशासन के द्वारा मंदिर प्रांगण में विधिवत सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।