मथुरा: जनता तक विधिक सेवा का प्रचार-प्रसार के लिए नए वाहन का पूजन न्यायाधीश एवं अध्यक्ष विकास कुमार ने किया
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा द्वारा विधिक सेवाओं के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देने के लिए एक प्रचार वाहन का शुभारंभ किया गया राष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित योजनाओं के तहत वाहन उपलब्ध कराया गया है जिससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक विधिक सहायता की जानकारी पहुंचाई जा सके मंगलवार को वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर प्रचार वाहन को रवाना किया गया