मोहनलालगंज: खेलते-खेलते मासूम शिवांश मौत की बाल्टी में समा गया, 6 माह के बच्चे की हुई दर्दनाक मौत
लखनऊ के गोसाईगंज स्थित सतगुरु पुरम कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसे में 6 माह के मासूम शिवांश की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। पिता कुलदीप काम पर गए थे, जबकि मां शिवानी घर के काम में व्यस्त थीं। इसी दौरान फर्श पर खेल रहा शिवांश घुटनों के बल पानी से भरी बाल्टी तक पहुंच गया और सिर के बल उसमें गिर गया।