शाजापुर: अयोध्या बस्ती में शॉर्ट सर्किट से मकान में भीषण आग, लाखों का सामान खाक
शाजापुर शहर के वार्ड क्रमांक 3 स्थित अयोध्या बस्ती में बुधवार देर रात शॉर्ट सर्किट के चलते एक मकान में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब 11 से 12 बजे के बीच की बताई जा रही है, जिसमें करीब एक लाख रुपए से अधिक की नकदी, सोने-चांदी के जेवर, फ्रिज, टीवी सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार आगजनी की यह घटना मदन कुशवाहा के घर में हुई