सरमथुरा: सरमथुरा के जंगलों में भीषण आग का तांडव, कई हेक्टेयर वन क्षेत्र खाक, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
सरमथुरा क्षेत्र के जंगल उस वक्त धधक उठे जब भेंडे का पुरा इलाके में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं के चलते आग ने कुछ ही घंटों में कई हेक्टेयर वन क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दूर-दूर तक उठती लपटें और धुएं के गुबार ने हालात को भयावह बना दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय जं