फरीदाबाद: पलवल: फरीदाबाद में होली पर मौसम का मिजाज बदला: बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से मिली राहत, किसानों की चिंता बढ़ी
फरीदाबाद जिले में होली के दिन मौसम ने करवट बदली। गुरुवार शाम को आसमान में गरज के साथ बिजली चमकी और झमाझम बारिश के साथ कई इलाकों में ओले भी गिरे। मार्च की शुरुआत में ही लोग गर्मी का सामना कर रहे थे। घरों में पंखे चल रहे थे और कारों में एसी का इस्तेमाल होने लगा था लेकिन इस बारिश में मौसम को सुहाना बना दिया। कुछ दिनों के लिए सर्दी भी लौट आई है