नीमगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत हज्जनपुर गांव निवासी विवाहिता राजेश्वरी देवी पत्नी नैमिष का संदिग्ध परिस्थितियों में घर में शव फंदे से लटका हुआ मिला है। मृतका भाई प्रदीप कुमार ने ससुराल पक्ष के लोगों पर राजेश्वरी देवी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।