सुकमा: मनिकोन्टा के जंगलों में वनोपज संग्रहण के लिए पत्तों में लगाई गई आग जंगलों में फैली, वन विभाग ने बुझाई आग
Sukma, Sukma | Mar 29, 2024 सुकमा जिले के मनिकोंटा के जंगलों में वनोंपज संग्रहण के लिए ग्रामीणों द्वारा पत्तों में आग लगाई गई और यह आग धीरे-धीरे जंगलों में फैल गई । जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच जंगलों में फैल रही आग को बुझाया ।