सुकमा: टाहकवाड़ा के पास खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, सड़क दुर्घटना में दो लोग हुए घायल
Sukma, Sukma | Mar 29, 2024 सुकमा जिले के टाहकवाड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर एक मोटरसाइकिल खड़ी ट्रक से टकरा गई और इस सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए जिसके बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सुकमा जिला अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का इलाज किया गया