मझगवां: स्टोक में आग से फसल और जिंदगी राख, अरहर की फसल बचाने में 80 वर्षीय किसान की जलकर मौत
सतना जिले के बरौंधा थाना अंतर्गत बकोट गांव में मर्मांतक हादसा हुआ। खेत-खलिहान की सफाई के दौरान अज्ञात कारणों से अरहर की फसल में भीषण आग लग गई। अपनी मेहनत की कमाई को बचाने की जद्दोजहद में 80 वर्षीय बुजुर्ग किसान आग की लपटों में घिर गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई और पूरी फसल जलकर खाक हो गई, घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचे जब तक बुजुर्