लालसोट: पूर्व चिकित्सा मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अरावली पर संकट आया है, जिससे ना पानी बचेगा, ना जीवन बचेगा
पूर्व चिकित्सा मंत्री व लालसोट पूर्व विधायक परसादी लाल मीना ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पूरे देश में और विशेषकर राजस्थान सहित चार राज्यों में अरावली पर संकट आया है, जो कि अरावली पर नहीं बल्कि पूरे लोगों पर संकट है। यदि अरावली नष्ट हो गई तो ना पानी बचेगा ना कोई जीवन बचेगा।