हरदा: टिमरनी के चौकड़ी में CBG/CNG प्लांट का विरोध तेज, किसानों ने कलेक्टर को सौंपा आपत्ति पत्र।
Harda, Harda | Jul 7, 2026 जिले की टिमरनी तहसील के ग्राम चौकड़ी, खरतलाय, अहलवाड़ा और पोखरनी के किसानों व ग्रामीणों ने ग्राम चौकड़ी में प्रस्तावित CBG/CNG प्लांट के निर्माण का विरोध करते हुए कलेक्टर को आपत्ति पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि किसानों और ग्रामीणों के व्यापक हित को देखते हुए प्रस्तावित CBG/CNG प्लांट की अनुमति निरस्त की जाए।