चंदिया: चंदिया तहसील में मौसम बिगड़ने से गेहूं खरीदी केंद्रों पर बढ़ी परेशानी
Chandia, Umaria | Apr 30, 2026 उमरिया जिले की चंदिया तहसील अंतर्गत गेहूं खरीदी केंद्र इन दिनों भारी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। अचानक बदले मौसम और तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने किसानों और खरीदी केंद्र प्रभारियों की चिंता बढ़ा दी है।बारिश के कारण खुले में रखे गेहूं के भीगने की आशंका बढ़ गई है, जिससे फसल की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। तेज हवाओं और लगातार बदली के चलते गेहूं में नमी