डीग: डीग में मौसम का अचानक बदला मिजाज, आंधी-बारिश से भीषण गर्मी पर लगा ब्रेक, लोगों को मिली राहत
Deeg, Bharatpur | Apr 30, 2026 राजस्थान में इन दिनों पड़ रही तेज गर्मी और लू के बीच गुरुवार को डीग जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली। कई दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बने हुए तापमान के बाद दोपहर बाद आसमान में काले घने बादल छा गए, जिससे सूरज पूरी तरह ढक गया और मौसम का मिजाज एकदम बदल गया।