जगाधरी: हरियाणा में सरकारी डॉक्टरों की दो घंटे की हड़ताल, यमुनानगर में ओपीडी सेवाएं ठप
हरियाणा के सभी जिलों में सरकारी डॉक्टर आज दो घंटे की पेन-डाउन हड़ताल पर रहे, जिससे ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुईं और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर एक बजे मिली जानकारी के अनुसार यमुनानगर में भी डॉक्टरों ने ओपीडी बंद रखकर विरोध दर्ज कराया। डॉक्टरों का आरोप है कि सरकार एसएमओ की सीधी भर्ती की तैयारी में है, जबकि उनकी मांग पदोन्नति के आधार पर सीएमओ नियुक्ति की है