ललितपुर: शहर की कचहरी परिसर के मुख्य द्वार से विकास भवन तक आधे घंटे तक लगा रहा वाहनों का लंबा जाम, वीडियो वायरल
ललितपुर शहर की कचहरी परिसर के मुख्य द्वार से विकास भवन की ओर जाने वाले मार्ग तक गुरुवार दोपहर के समय लगभग आधे घंटे तक वाहनों का लंबा जाम लग रहा। जिसके चलते वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल जाने वाले राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिम्मेदारों को मामले की संज्ञान में लेने की आवश्यकता है। ताकि आए दिन लगने वाले जाम की स्थिति में सुधार किया जा सके।