पलिया: दुधवा टाइगर रिजर्व में एक ही घाट पर पानी पीते गैंडे और बाघ का वीडियो हुआ वायरल
दुधवा टाइगर रिजर्व की दक्षिण सोनारीपुर रेंज में गुरुवार सुबह वन्यजीव प्रेमियों को दुर्लभ नजारा देखने को मिला। एक घाट पर पानी पीते हुए गैंडा और बाघ एक साथ नजर आए, जिसका वीडियो किसी पर्यटक ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। सुबह करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते चर्चा का विषय बन गया।