अजयगढ़: अजयगढ़ में रफ़्तार का तांडव, अनियंत्रित पिकअप ने कई दुकानों को रौंदा, अफरा-तफरी मची
पन्ना जिले के अजयगढ़ में बीती रात रफ़्तार का कहर देखने को मिला। सरस्वती मंदिर के पास 2 और 3 अप्रैल की दरमियानी रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक काल बनकर आई तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे स्थित कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वहां मौजूद गुमटियां और टपरियां देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की