रामपुर: मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पर विधायक आकाश सक्सेना ने संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान का शुभारंभ किया
Rampur, Rampur | Jul 1, 2025 मंगलवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार शहर विधायक आकाश सक्सेना ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान (जुलाई 2025) की शुरुआत करते हुए एक रैली को हरी झंडी दिखाई। यह रैली जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय पर समाप्त हुई।