पटना ग्रामीण: गोलंबर पर वाहन चेकिंग के दौरान कारोबारी की कार से 70 लाख रुपये नकद बरामद, आयकर विभाग जांच कर रहा है
सोमवार की देर रात कोतवाली थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कारोबारी के कार से करीब 70 लाख कैश बरामद किया है। कैश बरामद होने के बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई और आयकर विभाग की टीम को बुलाया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। सोमवार की देर रात 11:30 बजे कोतवाली डीएसपी ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये जानकारी दी।