बांका: सेंजपुर गांव के बजरंगबली मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई
Banka, Banka | Mar 31, 2026 सैजपुर गांव में बजरंगबली मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार की सुबह 11 बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया।कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर स्थल पर पहुंची।