कोटा: ग्राम भरवीडीह में आकाशीय बिजली गिरने से एक बालक की मौत, दूसरा घायल
Kota, Bilaspur | May 3, 2025 शनिवार को रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरवीडीह में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 15 वर्षीय योगेश यादव पिता काली चरण यादव की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं 14 वर्षीय कुलदीप साहू पिता चंद्रशेखर साहू जो हरदी कला से अपने मामा गांव भरवीड़ीह गर्मी की छुट्टी मनाने आया था जो बुरी तरह झुलस कर घायल हो गया । जिसका इलाज सामुदायिक स्वा केंद्र रतनपुर में किया जा रहा है।