खगड़िया: भदास में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौत
गंगौर थाना क्षेत्र के ट्रैक्टर की चपेट में आने से सोमवार को एक छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान भदास छह वर्षीय रिया कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे बच्ची खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची ट्रैक्टर के चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।