हरदोई: तूफानी बारिश ने बिजली आपूर्ति को किया ध्वस्त, कई जगह गिरे पेड़, घंटों से गुल है बिजली
Hardoi, Hardoi | May 4, 2026 तेज तूफानी बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। आंधी के साथ हुई बारिश के चलते कई जगह पेड़ और टहनियां गिर गईं, जिससे बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं और आपूर्ति ठप हो गई।शहर और आसपास के इलाकों में घंटों से बिजली गुल है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।