बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी को लेकर मां गायत्री मेमोरियल कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल (KPS भीटी) की डायरेक्टर सीमा पवार के नेतृत्व में शिक्षकों की टीम ने रविवार विद्यार्थियों के घर जाकर शैक्षणिक विजिट किया। “100 Days Golden Phase” के तहत छात्रों का मनोबल बढ़ाया गया, पढ़ाई, समय प्रबंधन और परीक्षा रणनीति पर मार्गदर्शन दिया गया। अभिभावकों ने पहल की सराहना की।