मझौली के ग्राम देवरी रजवई में सोमवार सुबह लगभग 9:00 बजे गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया गया। गांव के सरपंच गजराज सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया और इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। जिसमें ग्रामीणों ने शामिल होकर देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प भी लिया।