करनाल: सेक्टर 4 में बच्चों को खेलने से रोकने को लेकर हुआ झगड़ा, मौके पर पहुंची पुलिस
Karnal, Karnal | Feb 5, 2024 सेक्टर 4 में बच्चों को खेलने से रोकने को लेकर लोगों में झगड़ा हो गया । जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और लोगों को समझाकर मामला शांत करवाया गया। मौके पर लोगों ने बताया कि बच्चे यहां खेलते हैं तो उनको टांगे तोड़ने की धमकी दी जाती है। जिसके चलते पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत करवाया।