करनाल: थाना रामनगर एरिया से अलग-अलग मामलों में सट्टा खाईवाली करने और जुआ खेलने वाले तीन आरोपी को करनाल पुलिस ने किया गिरफ्तार
Karnal, Karnal | Feb 5, 2024 अलग-अलग मामलों में सट्टा खाईवाली करने और जुआ खेलने वाले तीन आरोपी को करनाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से नगद 2310 रुपए बरामद किए गए । जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में अवैध तरीके से सट्टा खाईवाली करने और जुआ खेलने वालों की धर पकड़ लगातार जारी है। इसी के चलते तीन आरोपियों काबू किया।