डेहरी: कुंभ स्नान के लिए जा रहे यात्री ट्रेन में बेहोश, डेहरी आरपीएफ ने कराया इलाज
Dehri, Rohtas | Jan 27, 2025 कुंभ स्नान को जा रहे यात्री ट्रेन में बेहोश, डेहरी आरपीएफ ने कराया इलाज। डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे यात्री अजय सिंह (65) ट्रेन में चढ़ते समय बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद आरपीएफ अधिकारी कुमार गौरव और स्टाफ ने परिजनों के सहयोग से उन्हें प्लेटफॉर्म पर उतारा और अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।