गोमिया: बुंडू में नितिन ज्वेलर्स से पायल चोरी, 5 मिनट में CCTV से खुलासा, ग्रैंड विटारा से फरार हुई महिला
Gumia, Bokaro | Jul 2, 2026 गोमिया विधानसभा क्षेत्र के बुंडू पंचायत के बुंडू निवासी नितिन ज्वेलर्स के प्रोपराइटर पप्पू सोनी जी की दुकान में एक अज्ञात महिला ने पायल की चोरी कर ली। घटना की सूचना पर गुरुवार समय 12 बजे बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति देवी ने तत्काल कार्रवाई की। पंचायत में लगे 64 कैमरों की जांच करवाई गई।